राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती के तीसरे दिन महाराष्ट्र-पंजाब-राजस्थान का दबदबा, पूर्व ओलंपियन ने विजेताओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती के तीसरे दिन महाराष्ट्र-पंजाब-राजस्थान का दबदबा, पूर्व ओलंपियन ने विजेताओं को किया सम्मानित

गोरखपुर. बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के मुकाबले रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच गए। देशभर से आए युवा पहलवानों ने दमखम और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 में महाराष्ट्र-पंजाब आगे

– 65 किलो: दर्पण राजू चौधरी (महाराष्ट्र) स्वर्ण, थीमनेशी जी.एम. (कर्नाटक) रजत  

– 71 किलो: परनाम सिंह (पंजाब) स्वर्ण, समीर (राजस्थान) रजत  

अंडर-19 में राजस्थान-महाराष्ट्र का जलवा

– 67 किलो: लक्षित सोनी (राजस्थान) स्वर्ण, मुकुल (उत्तर प्रदेश) रजत  

– 72 किलो: शुभम जाधव (महाराष्ट्र) स्वर्ण, समी हुसैन (उत्तर प्रदेश) रजत  

– 77 किलो: रोहन सैनी (राजस्थान) स्वर्ण, पंकज (उत्तर प्रदेश) रजत  

विजेताओं को पूर्व ओलंपियन (हॉकी) सुश्री प्रेम माया सोनी व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद् राम जन्म सिंह ने मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

आयोजकों ने झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान व कर्नाटक के 76 खिलाड़ियों को अयोध्या धाम दर्शन कराया, जिससे सभी खिलाड़ी गद्गद् हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह व डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह के नेतृत्व में चल रही प्रतियोगिता में अनुशासन और खेल भावना चर लागू है। चौथे दिन भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद है।

Previous articleगायत्रीपुरम में श्रीमद् भागवत कथा एवं रुक्मणी विवाह महोत्सव का भव्य समापन, सहकारी बैंक चेयरमैन राजेश मिश्रा ने उतारी ठाकुरजी की आरती
Next articleहत्या के प्रयास के 24 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस व बुलेट बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here