क्विज महासंग्राम: विवेकानंद टीम बनी चैंपियन!

क्विज महासंग्राम: विवेकानंद टीम बनी चैंपियन!

संतकबीरनगर। एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, सिहटीकर में शुक्रवार को भव्य क्विज महासंग्राम का आयोजन हुआ। छह शक्तिशाली टीमों ने धमाकेदार मुकाबला किया। इनमें टीम विवेकानंद, रामानुज, चाणक्य, शंकराचार्य, महर्षि पतंजलि और गौतम बुद्ध शामिल थीं।

प्रतियोगिता में जनरल नॉलेज, सब्जेक्ट राउंड, बजल राउंड, रैपिड फायर और ‘आइडेंटिफाई द पर्सनैलिटी’ जैसे रोचक चरण हुए। बच्चों ने जोश और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में टीम विवेकानंद ने बाजी मारी और चैंपियन का खिताब जीता।

परिणाम:

– प्रथम: टीम विवेकानंद (मीनाक्षी, माधुरी, आरुषि, कृष्णा)

– द्वितीय: टीम महर्षि पतंजलि (अभिलाषा, निलेश, अश्विनी, आदर्श)

– तृतीय: टीम शंकराचार्य (इच्छा, आयुष, अंकित, सुप्रिया)

विजेताओं को प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह व प्रबंधक राम शंकर सिंह ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या लक्खी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मनोज शर्मा, प्रभाकर, अरविंद, दिग्विजय, अभिषेक, नीलम, कंचन, रागिनी सिंह, रागिनी त्रिपाठी, प्रतिमा, अंजना, आरती, सुचिता, माला, शिवेंद्र सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना को नई ऊँचाई दी। पूरे स्कूल में विजेता टीम के जयकारे गूंजते रहे।

Previous articleसूर्या एकेडमी: जूनियर्स ने सीनियर्स को दी करारी शिकस्त!
Next articleसिविल लाइंस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में हेल्थ कैंप, योग शिविर व मनोरंजन सुविधाएं शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here