गीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा: तीन गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पकड़े
गोरखपुर ।थाना गीडा पुलिस ने गोदाम से लाखों की प्लंबिंग सामग्री चोरी के मामले का मात्र एक दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, दो बाल अपचारियों को पकड़ा और चोरी की दो बोरी टैब क्रोम पॉलिश (टोटियाँ) बरामद कर लीं।
मामला 18 नवंबर 2025 का है। पीड़ित ने तहरीर दी थी कि उनका पिपरौली क्षेत्र में गोदाम 15 दिन से बंद था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पीतल की टोटियाँ व अन्य प्लंबिंग सामग्री चोरी कर ली। मुकदमा संख्या 664/2025 दर्ज होने के बाद एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश, एसपी उत्तर व क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पिन्टू गुप्ता पुत्र अशोक कुमार, पिपरौली बाजार (मारपीट व चोरी के पुराने मुकदमे)
गणेश पुत्र नागेंद्र सिंह, कालेसर (मारपीट व अन्य अपराधों में पुराना रिकॉर्ड)
संजय गुप्ता पुत्र सीताराम, पिपरौली बाजार
दो बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भादसं भी जोड़ी गई।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पाण्डेय , चौकी प्रभारी पिपरौली संतोष कुमार सिंह, का.विकाश यादव आदि शामिल रहे।
गीडा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगातार अंकुश लगाने में यह कार्रवाई मिसाल बनी है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपराध की सूचना तुरंत देने की अपील की है।















