लाल डिग्गी पार्क: नगर आयुक्त ने लिया जायजा, कार्य में तेजी के निर्देश
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को लाल डिग्गी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान C&DS के पीएम विवेक गुप्ता, मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, अवर अभियंता रंजीत कुमार, जलकल विभाग के जीएम रघुवेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता सत्येश कुमार सिंह और क्षेत्रीय पार्षद बिजेंद्र अग्रहरी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने हटाए जा रहे सामान की इन्वेंट्री तैयार कर अन्य पार्कों में उपयोग करने और किसी भी पेड़ को न काटने का आदेश दिया।
उन्होंने पार्क की बाउंड्री से सटी सड़क पर दो मंजिला दुकानों के लिए कच्छ तैयार करने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा, “निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो ताकि नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिले।”















