पिपराइच: मतदाता प्रपत्र वितरण शुरू, घर-घर सत्यापन तेज
गोरखपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर विधानसभा 321 पिपराइच में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जोरों पर है। ईआरओ अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी के नेतृत्व में बीएलओ घर-घर प्रपत्र बांट रहे हैं और BLO App पर तुरंत अपडेट कर रहे हैं।
मंगलवार को तिवारी ने सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ दौरा कर वितरण शुरू कराया। उद्देश्य: सूची को त्रुटिमुक्त व अद्यतन बनाना। त्रुटि या नाम गायब होने पर मतदाता प्रपत्र भरकर जमा करें।
भाग-36 में क्रमांक 108-130 तक प्रपत्र बंट चुके; चरणबद्ध सभी भागों में पूरा होगा। तिवारी ने बीएलओ को पारदर्शिता व गंभीरता का निर्देश दिया, ताकि चुनावी सूची शुद्ध रहे। सुपरवाइजर, बीएलओ व कर्मचारी मौजूद।















