आबकारी विभाग ने रायबरेली में 120 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, 500 किलो लहन नष्ट।

आबकारी विभाग ने रायबरेली में 120 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, 500 किलो लहन नष्ट।

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संयुक्त आबकारी आयुक्त (लखनऊ जोन) और उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 

 

आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-1) ने थाना भदोखर के कबुलियन और कटहरतर का पुरवा में, जबकि आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3) ने थाना खीरो के नंदाखेड़ा और मोहनपुर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 500 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में 6 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दर्ज किए गए। 

 

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। यह अभियान न केवल अवैध शराब की रोकथाम में मदद करेगा, बल्कि समाज में सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन की इस सख्ती से तस्करों में हड़कंप मचा है। 

Previous articleहर घर तिरंगा’ अभियान: रायबरेली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली।
Next articleउर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने डीआईजी को बांधी राखी, जताया प्रेम और विश्वास।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here