बस्ती में साइबर ठगी का भंडाफोड़: HDFC-SBI क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 6.60 लाख की ठगी।

 बस्ती में साइबर ठगी का भंडाफोड़: HDFC-SBI क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 6.60 लाख की ठगी।

 

बस्ती। साइबर क्राइम थाना और एसओजी टीम बस्ती ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर साइबर अपराधी सुशील कुमार शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया, जो HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में कार्यरत रहा। उसने 6.60 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। उसके पास से दो मोबाइल, पांच आधार कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, एक डेबिट कार्ड, दो पैन कार्ड और दो लाख रुपये होल्ड किए गए।

 

शिकायतकर्ता विकास शाहू (बभनान, थाना गौर) ने बताया कि उनके HDFC खाते से 3.55 लाख रुपये की ठगी हुई। इस पर मुकदमा (0034/2025, धारा 318(4), 319(2) BNS, 66D IT एक्ट) दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जांच टीम गठित की। साइबर थाना प्रभारी विकास यादव और एसओजी प्रभारी चन्द्रकांत पाण्डेय ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और डिजिटल फूटप्रिंट की मदद से आरोपी को फुटहिया ओवरब्रिज, थाना नगर से गिरफ्तार किया।

 

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह आठ साल से क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम करता था और ग्राहकों की कस्टमर आईडी व पासवर्ड अपने पास रखता था। उसने विकास शाहू (3.55 लाख), सतीश मिश्रा (53,188 रुपये), विजय प्रताप (2.52 लाख रुपये) सहित कई ग्राहकों के खातों से पैसे निकालकर मनीष ओझा और सुनीता जायसवाल के क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर किए। शातिर अपराधी फर्जी सिम और म्यूल खातों का उपयोग करता था।

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्ण मतदान: युवराज और अनामिका बने कैप्टन, लोकतंत्र की सीख दी.
Next articleबस्ती में भारतीय शिक्षा बोर्ड की पहल: स्वदेशी ज्ञान और आधुनिक शिक्षा का संगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here