राष्ट्रपति ने किया यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण

राष्ट्रपति ने किया यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण

 

गोरखपुर: मंगलवार को देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

 

267.50 करोड़ रुपये की लागत से 52 एकड़ में निर्मित यह विश्वविद्यालय आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे आयुष पद्धतियों को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू यह ड्रीम प्रोजेक्ट चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल टूरिज्म को नई दिशा देगा। विश्वविद्यालय से 98 आयुष कॉलेज संबद्ध हैं, जिनमें 76 आयुर्वेद, 10 यूनानी और 12 होम्योपैथी कॉलेज शामिल हैं।

 

लोकार्पण से पहले 15 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा आयुष ओपीडी शुरू की गई थी, जहां अब तक सवा लाख से अधिक लोग परामर्श ले चुके हैं। 28 कॉटेज वाला पंचकर्म केंद्र भी तैयार है, जो जल्द संचालित होगा। यह विश्वविद्यालय गोरखपुर का चौथा विश्वविद्यालय है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

जानकारी के अनुसार अपडेट

Previous articleझुंगिया में अपंजीकृत पैथोलॉजी सेंटर सील
Next articleखूब पढ़ो बिटिया, फीस हमारी जिम्मेदारी: CM योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here