“झुंगिया में अपंजीकृत पैथोलॉजी सेंटर सील”
गोरखपुर: पिपरौली क्षेत्र के झुंगिया में संचालित एक पैथोलॉजी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जांच के बाद सील कर दिया। स्थानीय नागरिकों की सीएम पोर्टल पर शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि पैथोलॉजी सेंटर अपंजीकृत था। टीम ने सेंटर संचालक को तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अनियमितता पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















