तिरंगा व शौर्य यात्रा के लिए विधायक अदिति सिंह सम्मानित

 तिरंगा व शौर्य यात्रा के लिए विधायक अदिति सिंह सम्मानित

 

रायबरेली, 1 जून 2025: सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह को राही ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25 मई 2025 को सदर विधानसभा में आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा और शौर्य यात्रा के लिए उनके नेतृत्व और सैनिकों के मनोबल बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया गया।  

यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और सैनिकों का सम्मान करना था। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह में सैकड़ों सैनिकों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायी बनाया।  

संस्था ने राष्ट्रभक्ति, सैनिक सम्मान और एकता का संदेश जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। समारोह में दल बहादुर सिंह (अध्यक्ष), जितेंद्र सिंह, अमरेश त्रिपाठी, राम प्रताप शुक्ला, राजाराम यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, जितेंद्र जायसवाल, राज कुमार वर्मा, सुंदर लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह, सभासद एस.पी. सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

Previous articleकोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 14 बैटरी बरामद
Next articleअपर निदेशक ने की नगर पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here