नवरात्रि में माँ दुर्गा का आशीर्वाद: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने बच्चों को दिया नया जीवन।

नवरात्रि में माँ दुर्गा का आशीर्वाद: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने बच्चों को दिया नया जीवन।

गोरखपुर 

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में एडवांस पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर और पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीरज अवस्थी ने 93 बच्चों के हृदय की विधिवत जांच की। इस जांच में 19 बच्चों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, जबकि पहले ऑपरेशन करा चुके ज्यादातर बच्चे चेकअप के लिए आए और सभी स्वस्थ पाए गए।  

सभी बच्चों की इकोकार्डियोग्राफी सहित हृदय से संबंधित अन्य जांचें की गईं। जिन बच्चों की बीमारी दवाओं से ठीक हो सकती थी, उन्हें दवाएं प्रदान की गईं, और जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत थी, उनके लिए तैयारी शुरू कर दी गई। नवरात्रि के पावन अवसर पर कुछ बच्चियों के मुफ्त ऑपरेशन की तिथि निर्धारित की गई। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने इन बच्चियों और उनके परिवारों को निशुल्क ऑपरेशन का तोहफा दिया।  

बच्चों के हृदय ऑपरेशन बेहद महंगे होते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री निधि, संसद निधि और सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह संभव हो पाता है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में हर जरूरतमंद को सहायता मिली है, और धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुका। अब तक 626 से अधिक बच्चों के हृदय का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद से सभी ऑपरेशन 100% सफल रहे, और एक भी मृत्यु नहीं हुई।  

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही का कहना है, “जब तक संभव होगा, बच्चों को दिल का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। यह बीमारी बच्चों की गलती नहीं, बल्कि अनुवांशिक कारणों, गर्भावस्था में गलत दवाओं या प्रदूषण और खान-पान की गड़बड़ियों का परिणाम है।” आज समाज में प्रदूषण, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और देर से विवाह जैसे कारणों ने इस समस्या को बढ़ाया है। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल गरीब और असहाय बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Previous articleप्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माण: एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों का उत्साह और ज्ञान बढ़ाने का अनुपम प्रयास।
Next articleगोरखपुर में कन्वेंशन सेंटर की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here