प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माण: एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों का उत्साह और ज्ञान बढ़ाने का अनुपम प्रयास।
गोरखपुर।।।
एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी, गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में नेवास गांव में स्थित, आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का साक्षी बना। इस अवसर पर सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस सम्मान समारोह ने न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय परिवार के प्रयासों को भी सराहना मिली। विधायक ने स्कूल के प्रबंधक रविंद्र सिंह और संरक्षक धर्मेंद्र सिंह को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। 
कार्यक्रम में बच्चों के बौद्धिक विकास और उत्साहवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय ज्ञान और प्रतिभा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाचार्य की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा प्रदान करना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह विद्यालय विधानसभा क्षेत्र के सभी मानकों को पूरा करने में सक्षम है। 
अपने भाषण में विधायक ने त्रेता और द्वापर युग का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हर युग में ज्ञान अर्जन की प्रक्रिया समान रही है, चाहे वह श्रीराम हों या श्रीकृष्ण। ज्ञान ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को पहचान दिलाती है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि मेरा बच्चा फर्स्ट आया या सेकंड। उसकी काबिलियत और लगन ही उसकी असली पहचान है। रैंक बदलती रहती है, लेकिन ज्ञान और कौशल स्थायी होते हैं।” उनकी यह बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, चंद्रपाल राही पूर्व मंडल अध्यक्ष , विकाश गिरी ,चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कौशल किशोर गौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिक्षकों जया सिंह, आराधना, कनक, सुप्रिया और बृजेश शर्मा ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मानित होने वाले बच्चों में सृष्टि शाही, राधिका यादव, अशनित, देवांश शाही, पीयूष, सिद्धांत शाही, आयुष, आसिफा, आकृत और प्रियंक जैसे प्रतिभाशाली छात्र शामिल थे। इन बच्चों ने अपनी काबिलियत से सभी का दिल जीत लिया।
अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों के सम्मान को देखकर खुशी की चमक साफ झलक रही थी। विधायक और अन्य अतिथियों ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनकी हौसला-अफजाई की। चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि चाहे बच्चा रैंक में आए या न आए, उसकी काबिलियत को सम्मान की नजर से देखना चाहिए। “ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल करनी चाहिए।















