बस्ती में हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज, जागरूकता अभियान शुरू गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, 4 तहसीलों में जागरूकता कार्यक्रम 4 से 11 अप्रैल तक।

बस्ती में हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज, जागरूकता अभियान शुरू

गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, 4 तहसीलों में जागरूकता कार्यक्रम 4 से 11 अप्रैल तक।

बस्ती 

बस्ती में बढ़ते तापमान और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर इस साल गर्मी के और तीव्र होने की आशंका है। इसे देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन ने हीट वेव से निपटने की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम जनता को सचेत करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  

इस अभियान के तहत हीट वेव के खतरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। चौहान ने जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ रंजीत रंजन को चारों तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके तहत 4 अप्रैल को हर्रैया, 7 अप्रैल को भानपुर, 8 अप्रैल को रूधौली और 11 अप्रैल को सदर तहसील में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और एनजीओ मिलकर लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, धूप से बचने और गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की जानकारी देंगे।  

चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी में सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रंजीत रंजन ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति को हीट वेव के खतरों से अवगत कराना है। वृद्ध, बच्चे और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग अधिक जोखिम में हैं, उन्हें खास ध्यान देना होगा।” अभियान के तहत स्कूलों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी संदेश प्रसारित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों और सुरक्षित रहें।

Previous articleछात्रों के शैक्षणिक विकास में प्रोत्साहन जरूरी- राकेश पाठक।
Next articleशिक्षा और स्वास्थ्य की नई पहल, 100 एम्बुलेंस रवाना, बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here