छात्रों के शैक्षणिक विकास में प्रोत्साहन जरूरी- राकेश पाठक।
संतकबीरनगर
धनघटा स्थित श्री शिवब्रत इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रबंधक राकेश पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों का निरंतर परिश्रम उन्हें सफलता के नए आयाम देता है। जो विद्यार्थी रोजाना अध्ययन करते हैं। उन्हें इसका प्रतिफल अच्छे परिणाम के रूप में मिलता है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी दिया जाना आवश्यक है। इससे संबंधित विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों को भी ध्यान देना चाहिए। प्राइमरी व जूनियर संवर्ग में श्रेष्ठ अंक हासिल करने में सफल रहे अनन्या, आर्यन, अंकिता, प्रियांशी, आयुष, अभिषेक, एहतेशाम, शिवा शिवान्स आदि तीस छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक राकेश पाठक ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुबास चन्द पाठक, प्रधानाचार्य केपी सिंह, हकीकुल्लाह, राम ललित, रवि चौधरी, रामाज्ञा मौर्य, कुमारी माया, अनुराधा, आकांक्षा, वविता शर्मा, पूजा यादव, रजनी जन्नन हुसैन आदि अनेक अभिभावक मौजूद थे।















