ईद की खुशियों में डॉ. उदय ने बांटा प्यार और भाईचारा।

ईद की खुशियों में डॉ. उदय ने बांटा प्यार और भाईचारा।
संतकबीरनगर: संतकबीरनगर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप के मालिक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने ईद की खुशियों को चार चांद लगा दिया। अपने करीबी युवा समाजसेवी दानिश खान के घर पहुंचकर डॉ. उदय ने उनके पूरे परिवार को ईद की दिली बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ जिले के दर्जनों स्थानों का दौरा किया और मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने समाजसेवी दानिश खान, सेखु खान और लोगों के आवास पर भी पहुंचकर ईद की खुशियां बांटी। उन्होंने कहा, “ईद का त्योहार हमारी बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है, जो दया, परोपकार, उदारता और भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर हमें समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।” सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक डॉ. उदय ने जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। सुख हो या दुख, अपनों के बीच पहुंचने का कोई मौका वे कभी नहीं चूकते, और इस बार भी ईद के पर्व पर उन्होंने अपने व्यवहार से यह साबित कर दिखाया।
Previous articleकुशीनगर में ईद-उल-फितर का उमंग: पुलिस की सतर्कता ने बांधा शांति का सेतु, भाईचारे की चमक।
Next articleईद-उल-फितर की तैयारियों में रायबरेली प्रशासन सजग: शांति और व्यवस्था की व्यापक सराहना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here