नशा मुक्ति जागरुकता रैली निकाली गई
गोरखपुर।चौरीचौरा। स्वर्गीय राम रहस्य महाविद्यालय सिंहपुर चौरीचौरा गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन महारानी लक्ष्मी बाई यूनिट द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली हीरा सिंह इंटर कॉलेज से निकालकर हरैया ग्राम में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली को हीरा सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरजीत निषाद एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार शर्मा की देखरेख में रवाना किया। हीरा सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को नशे के नुकसान के बारे में बताया तथा कहा कि नशा करने से धन एवं स्वास्थ्य की तो हानि होती ही है, साथ ही साथ परिवार भी बर्बाद होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















