स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार पर सख्ती: स्टाफ नर्स का तबादला, तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब”

 “स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार पर सख्ती: स्टाफ नर्स का तबादला, तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब”

 

उन्नाव के नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्टाफ नर्स का महिला से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरे द्वारा मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लखनऊ मंडल से तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही, उक्त स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से नवाबगंज से हटाकर मौरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।  

इसके अतिरिक्त, सीएचसी अधीक्षक और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उन्नाव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। स्वास्थ्य विभाग और सरकार की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसे किसी भी मामले के संज्ञान में आने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

Previous articleनियमों की अनदेखी पर सख्ती: प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश
Next articleग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी के बीच सिस्टर सिटी की नई उड़ान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here