“नियमों की अनदेखी पर सख्ती: प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश
नॉन प्रैक्टिस भत्ता लेने के बाद भी निजी प्रैक्टिस: बलरामपुर, हाथरस और कुशीनगर के 17 चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश।”
: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सरकार से नॉन प्रैक्टिस एलाउंस (एनपीए) लेने के बावजूद निजी प्रैक्टिस में संलग्न पाए गए बलरामपुर जिले के 10, हाथरस जिले के 6 और कुशीनगर जिले के 1 चिकित्साधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को संबोधित की गई है, ताकि नियमों की अवहेलना करने वालों पर प्रभावी कदम उठाया जा सके।
यह कदम सरकारी चिकित्सकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।















