CM योगी के दौरे का तीसरा दिन – गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, दूर-दूर से आए फरियादियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन था। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। दूर-दूर से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी और अधिकारियों को उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनता दर्शन में सीएम योगी ने जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से प्रदर्शित किया।















