रक्षक से शिक्षक तक: ड्यूटी के बाद बच्चों का भविष्य संवारते कॉन्स्टेबल योगेश।

रक्षक से शिक्षक तक: ड्यूटी के बाद बच्चों का भविष्य संवारते कॉन्स्टेबल योगेश।

 

बस्ती। यूपी पुलिस का कर्तव्य है जनता की सेवा और सुरक्षा, लेकिन बस्ती जिले के हरैया थाने में तैनात कॉन्स्टेबल योगेश कुमार यादव इससे आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद वह गाँव के स्कूल में जाकर गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते हैं।

देवरिया के तिवाई गाँव के रहने वाले योगेश, 2018 बैच के सिपाही हैं। पहली पोस्टिंग दुबौलिया थाने में हुई और अब हरैया में तैनात हैं। उनका बच्चों को पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

योगेश बताते हैं, “12वीं की पढ़ाई के दौरान भी मैं बच्चों को पढ़ाता था। गाँव में कोचिंग की सुविधा नहीं थी और गरीब बच्चों की मदद के लिए मैंने यह बीड़ा उठाया।” उनकी यह पहल न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी बन रही है।

 

Previous articleयूपी में IAS फेरबदल: नए पद, नई जिम्मेदारियाँ
Next articleडॉ. बर्मन की टीम ने घंटे में की जटिल सर्जरी, ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ। पिपराईच रोड स्थित कमला अस्पताल, पादरी बाजार में एक चिकित्सा टीम ने एक और चमत्कारिक सफलता हासिल की है। डॉ. एम.डी. बर्मन और उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक जटिल सर्जरी को मात्र चंद घंटे में सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसके बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here