यूपी में IAS फेरबदल: नए पद, नई जिम्मेदारियाँ
लखनऊ: 3 IAS अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन IAS अधिकारियों के स्थानांतरण किए। राम केवल को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. पूजा गुप्ता का चंदौली सीडीओ पद पर तबादला निरस्त कर उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद पर यथावत रखा गया। वहीं, रालपल्ली जगत साईं को संयुक्त मजिस्ट्रेट, बाराबंकी से हटाकर चंदौली का सीडीओ बनाया गया।















