आस्था अब घर-घर, गंगा जल वितरण शुरू।

आस्था अब घर-घर, गंगा जल वितरण शुरू।

 

संतकबीरनगर: प्रयागराज के पवित्र महाकुंभ से गंगा जल लेकर लौटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुधवार को संतकबीरनगर जिले के पुलिस लाइन पहुंची। इस खास अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यजीत गुप्ता ने खुद मौजूद रहकर पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों के बीच गंगा जल का वितरण किया। गंगा जल लेने के लिए पुलिस लाइन में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो इस पवित्र जल को अपने घर ले जाने के लिए उत्साहित दिखे।

राज्य सरकार के निर्देश पर, विभिन्न जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को प्रयागराज भेजा गया था, जहां से गंगा जल भरकर लाया जा रहा है। इस पहल का मकसद उन लोगों तक गंगा जल पहुंचाना है, जो कुंभ के स्नान में शामिल नहीं हो सके। इसी कड़ी में संतकबीरनगर में भी यह अभियान शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन को गंगा जल वितरण केंद्र के रूप में व्यवस्थित किया है, जहां से जिले का कोई भी व्यक्ति निःशुल्क गंगा जल प्राप्त कर सकता है।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा, “यह व्यवस्था आम लोगों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद तक गंगा जल पहुंचे।” वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी। प्रशासन ने अपील की है कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से गंगा जल प्राप्त करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Previous articleरासेयो शिविर का भव्य समापन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Next articleएसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव को मिली पदोन्नति, कंधे पर बढ़ा अशोक चक्र का मान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here