फाल्गुनोत्सव की रंगीन तैयारी शुरू।
गोरखपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 13 मार्च को सूर्यकुण्ड धाम में फाल्गुनोत्सव मनाएगा। बुधवार को सूर्यकुण्ड सरस्वती बालिका विद्यालय में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। विभाग प्रचारक अजय नारायण ने स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियाँ सौंपी। सह भाग प्रचार प्रमुख अमरदीप ने बताया कि शाम 3 बजे शुरू होने वाले इस उत्सव में गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश जी मुख्य अतिथि होंगे। उनके उद्बोधन और संघ प्रार्थना के बाद होली गीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ रंगोत्सव शुरू होगा, फिर प्रसाद वितरण होगा। बैठक में ओम नारायण, शीतल, समरेंद्र, संतोष, सुभाष सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।















