स्वच्छता में उत्कृष्टता के लिए डीपीआरओ व टीम सम्मानित।
गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के तहत 3 मार्च 2025 को लखनऊ के दयाल गेटवे होटल, गोमती नगर में आयोजित प्रदर्शनी में गोरखपुर के ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक बच्चा सिंह और ग्राम प्रधान मदन मुरारी (हरपुर, सहजनवा) को निदेशक पंचायती राज राजेश त्यागी, मिशन निदेशक राजकुमार व उपनिदेशक राघवेंद्र प्रताप द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान ओडीएफ स्थिति बनाए रखने, सामुदायिक शौचालयों की निगरानी, सफाई व्यवस्था लागू करने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायोगैस प्लांट संचालन, अप्रयुक्त प्लास्टिक संग्रह और अभिलेखों के उचित रखरखाव के लिए दिया गया।















