शिक्षा महोत्सव का हुआ शानदार आयोजन।
गोरखपुर
विकासखंड बेलघाट के प्राथमिक विद्यालय मनिकापार मे शासन के निर्देशानुसार शिक्षा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इस महोत्सव के तहत अभिभावक अध्यापक मीटिंग शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप में किया गया जिसकी खूब सराहना हो रही है। उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए अरुण कुमार दूबे ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों का प्रोत्साहन जरूरी है जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है शिक्षा सभी समस्याओं की मास्टर चावी है इसलिए पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए और अपने मां-बाप के सम्मान के साथ सामाजिक विकास में योगदान देना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय मनिकापार के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ बेलघाट के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा के प्रति समर्पण हेतु लोगों का आह्वान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी एवं एआरपी अजय राव एवं ब्रज किशोर सिंह मुख्य निरीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय में सेल्फी पॉइंट का निर्माण आकर्षक रहा जहां लोगों ने अपना सेल्फी फोटो लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों से विशेष संवाद किया गया तथा उनसे शिक्षा के उन्नयन हेतु सुझाव मांगे गए। कार्यक्रम में लोगों के लिए जलपान व्यवस्था के साथ स्वादिष्ट एमडीएम का आनंद लिया। कार्यक्रम में जहां बच्चों के द्वारा मनोरंजक एवं प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार दूबे पूर्व प्रधान मनिकापार, रमेश गौतम, रामचंद्र गौतम, संतोष चौधरी, विजय कुमार चौधरी, सरोज दुबे, रेशमा चौधरी, घनश्याम चौरसिया, डॉ रोहित कुमार के साथ ही सैकड़ो अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।















