मुंजेश्वरनाथ मंदिर सज धज कर तैयार, मेला की तैयारी पूरी 

मुंजेश्वरनाथ मंदिर सज धज कर तैयार, मेला की तैयारी पूरी 

 

महावीर छपरा। गोरखपुर मंडल में विख्यात मुंजेश्वरनाथ मंन्दिर शिवरात्रि मेले के लिए सज धज कर तैयार है।

 मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश गिरी एवं संजय गिरी ने बताया कि मंदिर की रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर प्रांगण की साफ सफाई भी कराई जा चुकी है। बैरिकेटिंग का कार्य चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय बेलीपार पुलिस प्रशासन को पत्र दिया जा चुका है। इसके अलावां मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वयंसेवक भी नियुक्त किया है। मंदिर प्रशासन की ओर से अति आवश्यक जगह पर 11 सीसी कैमरे लगवाया है।

Previous articleथाने के समाधान दिवस में पहुंचे 10 फरियादी,2 मामले निस्तारित
Next articleपत्रकार की मां की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here