थाने के समाधान दिवस में पहुंचे 10 फरियादी,2 मामले निस्तारित
गोरखपुर।।
खजनी थाने में आयोजित फरवरी महीने के चौथे समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद एवं दिवस प्रभारी एसएसआई बलराम पांडेय के समक्ष कुल 10 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर प्रस्तुत हुए जिनमें बसडीला गांव के रास्ते के विवाद एवं पुलिस से संबंधित एक अन्य मामले को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष बचे मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर जांच और निस्तारण कराने तथा आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। मौके पर राजस्व निरीक्षक गंगा प्रसाद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक बलिकरन यादव एवं सभी लेखपाल मौजूद रहे।















