शिक्षण संस्थान के विकास की नींव होता है प्रबंध तंत्र – सीडीओ ।

शिक्षण संस्थान के विकास की नींव होता है प्रबंध तंत्र – सीडीओ ।
– बीपीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम
संतकबीरनगर।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की नींव प्रबंध तंत्र होता है। जैसा प्रबंध तंत्र होगा , उसी तरह के उस शिक्षण संस्थान के शिक्षक और छात्र होंगे। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देखकर यह लगता है कि प्रबंध तंत्र इन बच्चों पर पूरी मेहनत कर रहा है।
यह बातें उन्होंने बीपीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी, बनियाबारी, खलीलाबाद के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। यह कार्यक्रम कृष्णा पैलेस में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियां यह बताती हैं कि उनको तराशने वाले लोगों ने पूरे समर्पण के साथ कार्य किया है। इस अवसर पर एकेडमी के निदेशक मनमोहन पांडेय ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी एकेडमी के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी कार्य करते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम हर समय तत्पर रहेंगे। संरक्षक बृजभूषण पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम भावना के साथ काम किया गया है। यही कार्यक्रम की सफलता का मानक है। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान स्वागत गीत के साथ जिन्दगी खूबसूरत पर भाव नृत्य की प्रस्तुति की गयी। छात्र – छात्राओं ने कौवाली, कजरी के साथ ओल्ड एज होम पर नाटिका प्रस्तुत की। हिन्दी दिवस की नाटिका ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर पिरामिड, होली के गीत, पोएट्री, कौव्वाली आदि की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर प्रधानाचार्य ने सभी आगतों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भारी संख्या में अभिभावकों के साथ ही उनके पाल्य भी मौजूद रहे।
सम्मानित किए गए प्रतियोगिता में शामिल बच्चे
इस दौरान एकेडमी में आयोजित होने वाली विविध प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत किए जाने वाले छात्र – छात्राओं ने एकेडमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता, क्विज, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
Previous articleDM बेटी से मिलने जा रहे है CEO पापा।
Next articleथाने के समाधान दिवस में पहुंचे 10 फरियादी,2 मामले निस्तारित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here