होनहार छात्रा मृतका अदिती के घर पहुचे सूर्या ग्रुप निदेशक डॉक्टर उदय।

होनहार छात्रा मृतका अदिती के घर पहुचे सूर्या ग्रुप निदेशक डॉक्टर उदय।

 

पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर डॉक्टर उदय ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

होनहार बेटी के इस कदम से मिले सदमे से उबरना परिवार के लिए शायद इतना आसान नहीं-डॉक्टर उदय

 

 

संतकबीरनगर-मेंहदावल के मिश्रवलिया में सोमवार के दिन भी लोग अदिती के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इसी क्रम में जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी मृतका अदिती के घर पहुचे पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। घटना के बाद मृत छात्रा के घर हितैषियों व शुभचिन्तकों का पहुंचना जारी रहा। हर किसी की आंखें बेवश ही नम हो जा रही थीं। मर्माहत करने वाली इस घटना से हर कोई आहत दिखाई दे रहा है। वहीं माता-पिता व अन्य परिजन इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।मेंहदावल के मिश्रवलिया निवासी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजयनाथ मिश्रा के परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। इसकी कल्पना किसी ने सपने में भी नहीं की थी। परन्तु नियति को कौन टाल सकता है। पिता ने जिस अरमान से बेटी को तैयारी के लिए भेजा था। वह सब चकनाचूर हो गया है। मेहदावल कस्बा सहित बखिरा, नन्दौर समेत आस पास के गांवों तक में इस घटना को लेकर कोई कुछ नहीं कह पा रहा है। घटना के बाद आज छात्रा के घर सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और सूर्या ग्रुप उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी के साथ गांव पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। आपको बता दे कि अदिती की छोटी बहन सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा है बड़ी बहन की तरह पढ़ाई में भी मेधावी है ।पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए डॉक्टर उदय ने कहा की होनहार बेटी के इस कदम से मिले सदमे से उबरना परिवार के लिए शायद इतना आसान नहीं दिख रहा है। इसका उत्तर शायद किसी के पास नहीं है। विधि के विधान के आगे किसी का वश नहीं चलता है। शायद यही सोचकर हर कोई स्वयं को चुप कराने कोशिश में लगा रहा।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी जी से मिले सांसद रवि किशन, गोरखपुर के विकास कार्यों सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा।
Next articleनेत्र कुंभ में पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मरीजों का किया जांच।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here