सनातनियों को एक साथ लाने में महाकुंभ की अहम भूमिका।
गोरखपुर। महाकुंभ में सनातन धर्म के अनुयायियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाकुंभ में न कोई जात न कोई पात न कोई ऊंचा न कोई नीचा सभी लोग एक साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
इस महान पर्व से चिकित्सक भी अछूता नहीं रहे। जिसमें गोरखपुर जिले के वरिष्ठ चिकित्सको ने एक साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। महाकुंभ में विश्व का अब तक का सबसे बड़ा चिकित्सा शिविर नेत्र कुंभ में जाकर गोरखपुर के चिकित्सकों ने व्यवस्था को देखा। गोरखपुर से महाकुंभ में गए चिकित्सकों में शामिल डॉ शिव शंकर शाही, डॉ सीमा शाही, डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर आरके पांडेय, डॉक्टर जेपी जायसवाल, डॉक्टर स्मिता जायसवाल, डॉक्टर एसपी शर्मा, डॉ अनीता शर्मा, डॉक्टर कपिल सक्सेना सहित उनके परिवार के लोग शामिल रहे। वहां का दिव्या भाव अलौकिक और अविस्मरणीय दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हुआ धरती पर भगवान आ गए हैं। महाकुंभ में 52 करोड़ से अधिक लोग डूबकी लगा चुके हैं। जो अपने आप में एक कृतिमान स्थापित हुआ है।















