पीएसी के जवानों ने कुंभ से बिछड़े व्यक्ति को उनके परिजनों को मिलाया।
गोरखपुर। महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के बाद भूलकर गोरखपुर पहुंचे उड़ीसा प्रांत के व्यक्ति को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पीएसी के जवाने ने उसके परिवार के लोगों से मिला दिया। परिवार के लोग एक दूसरे से मिलने के बाद अत्यंत खुश नजर आए और पीएसी जवानों को धन्यवाद दिए।
12 फरवरी को महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के बाद उड़ीसा प्रांत के दीनबंधु बेहरा निवासी बहिरा जिला बौद्ध उड़ीसा अपने परिवार से बिछड़ कर गोरखपुर गए। हिंदी भाषा की जानकारी न होने की वजह से उनको अपनी बात कहने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। थक हारकर वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। उनको रोता बिलखता देख वहां पर ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवान अश्वनी मिश्रा, दिवाकर सिंह, रविंद्र यादव, प्रदीप निषाद, अश्वनी कुमार, आर्य पांडेय की नजर उन पर पड़ी। उनको अपने पास बुलाकर उन्हें भोजन कराए उसके बाद बातचीत करके किसी तरह उनके परिवार का पता पूछ कर वहां के प्रधान से संपर्क किए। उसके बाद दीनबंधु बेहरा के पुत्र संजीत बेहरा अपने पिता के पास पहुंचे और पीएसी के जवानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दिन बंधु बेहरा को अपने साथ घर लेकर चले गए।















