नौनिहालों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ सूर्या का वार्षिकोत्सव समारोह।

नौनिहालों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ सूर्या का वार्षिकोत्सव समारोह।

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को उकेरती, देशप्रेम से लबरेज एवं शिक्षा के प्रचार प्रसार से भरपूर नौनिहालों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्यों का भाग्य विधाता बनने की जिद छोड़ दें अपना कैरियर चुनने का अवसर खुले मन से दें,बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग देते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अपनी मर्जी थोपने से वे दबाव महसूस करेंगे। जिसका परिणाम होगा कि वे अपनी बात आपके समक्ष रखने में भी संकोच करेंगे। उन्होंने सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति को सराहनीय बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो ओपी पांडेय ने वार्षिकोत्सव पर छात्र छात्राओं की प्रस्तुति को अनुकरणीय बताया। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं संस्थान के अभिभावक संतोष चतुर्वेदी ने सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के नित नए आयाम स्थापित करने पर अपने अनुज डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी को बधाई दिया। श्री चतुर्वेदी ने मंच से घोषणा किया कि सूर्या और एसआर एकेडमी के जो भी नौनिहाल इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले या प्रदेश में टॉप करेंगे उन्हें उनकी तरफ से 2.51 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थान के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा में नौनिहालों को पारंगत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें शाल और बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने संस्थान को नित नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यालय की स्थापना से लेकर अबतक के इतिहास को सभी के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं का आभार जताया। देश के जवानों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर शानदार प्रस्तुति पेश करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति की झड़ी लगा दी। बिहार और असम से लेकर पंजाब और राजस्थान की संस्कृतियों से अपने ऐतिहासिक मंचन से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को को डा सोनी सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव, डायट प्रवक्ता ओंकार मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इससे पहले चतुर्वेदी परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी, मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो ओपी पांडेय, प्रो जितेंद्र मिश्र, प्रसिद्ध उद्योगपति संतोष चतुर्वेदी, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की एमडी शिखा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान आरपी इंटरनेशनल एकेडमी महुली के एमडी कृष्णचंद्र यादव ‘केसी’ अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली, जिला पंचायत सदस्य मो अहमद, राहुल यादव बादल,राम सुरेश चौरसिया, हनुमान कन्नौजिया,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, अभयानंद सिंह, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एसआर के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय, समाजसेवी दानिश खान, नितिश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, धीरज पांडेय, निहाल चंद्र पांडेय, रवींद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous articleथाना प्रभारी के क्षेत्र में एसएसपी गोरखपुर ने किया परिवर्तन
Next articleUP में 22 #PCS अफसरों का #तबादला…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here