प्रेमिका ने आत्म हत्या की डाल दी पोस्ट।

प्रेमिका ने आत्म हत्या की डाल दी पोस्ट।

 

-बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है युवती

-प्रेमी से बात नहीं होने से थी खफा, इंस्ट्राग्राम पर डाल दी पोस्ट

-सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंच कर बचाई युवती की जान

-युवती की काउंसलिंग कर आगे ऐसा न करने की दी चेतवानी

———————————————————–

संतकबीरनगर ।।।

बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रेमी से बात नहीं होने से खफा होकर मंगलवार की देर रात इंस्ट्राग्राम पर खुद के आत्महत्या करने की पोस्ट डाल दी। सूचना पर तीन थानों की पुलिस टीम सक्रिय हो गई और युवती के घर पहुंच कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।                            

 एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात 12:47 बजे बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने खुद के जरिए आत्म हत्या किए जाने संबंध में फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय लखनऊ व सोशल मीडिया सेल संतकबीरनगर ने इसकी सूचना बखिरा, मेंहदावल और बेलहर थाने की पुलिस को दिया। इसके साथ ही उक्त युवती की वीडियो, मोबाइल नंबर और लोकेशन उपलब्ध कराया। उसके बाद एसओ मेंहदावल रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में एसओ बेलहर कला नंदू गौतम, बखिरा एसएसआई रजनीश राय, एसआई सहेन्द्र, हेड कांस्टेबल मोती लाल यादव, हेड कांस्टेबल हरी प्रसाद शर्मा उक्त युवती के घर पहुंच गए और उसकी जान बचाई। एसओ मेंहदावल राम कृपाल सिंह ने युवती की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी से बात नहीं हो रही थी, इसीलिए उसने फांसी लगाने की पोस्ट डाल दी थी। युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही युवती को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतवानी दी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।

Previous articleयूपी दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
Next articleनए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here