मंदिर का घंटा चोरी, की तोड़फोड़
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित मां समय जी के मंदिर से चोरों ने घंटा चुरा लिया। यही नहीं मंदिर के छत के कुछ हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली खलीलाबाद के घनश्यामपुर गांव के निवासी जनार्दन मिश्र ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनकी ग्राम सभा में मां समय जी का मंदिर है। सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए उनके पुत्र गौरव मिश्र गए थे। उन्होंने देखा कि मंदिर की छत से चोरों ने घंटा चुरा लिया है। यही नहीं मंदिर के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। इस संबंध में मगहर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष जयसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है















