जिले में फरार चल रहे 17 आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम।

जिले में फरार चल रहे 17 आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम।

-16 गैंगस्टर एक्ट और एक आरोपी ईसी एक्ट में है वांछित
-चार पर 20-20 हजार और पांच पर 10-10 हजार रुपये का इनाम
-शेष पर 5-5 हजार का इनाम
-सूचना देने या पकड़वाने वाले को मिलेगा इनाम
———————————————————-
संतकबीरनगर।
एसपी ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 17 अभियुक्तों के खिलाफ रविवार को पुरस्कार देने की घोषणा की। इसमें 16 आरोपी गैंगस्टर एक्ट के और एक आरोपी ईसी एक्ट का है। गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। जबकि पांच आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। शेष पर 5-5 हजार रुपये का इनाम है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा निवासी उत्तरपट्टी मेंहदावल थाना मेंहदावल पर, अभियुक्त आकाश निवासी गड़सरपार, कोतवाली खलीलाबाद पर, अभियुक्त दीपक गौंड, निवासी बघौड़ा थाना धनघटा पर 5,000 रुपये, अभियुक्त ओमवीर निवासी हारापट्टी थाना बखिरा व हालमुकाम धौरहरा, कोतवाली खलीलाबाद, अभियुक्त राकेश गुप्ता निवासी पड़रिया व हाल मुकाम सेमरी थाना कोतवाली खलीलाबाद, अभियुक्त  निवासी परहरा गली, चौक बाजार मेंहदावल थाना मेंहदावल व स्थायी पता सांगली थाना अट्पट्टी जनपद सांगली, प्रांत महाराष्ट्र, अभियुक्त मोहम्मद सिराज उर्फ सेराज निवासी बैरहवा थाना मेंहदावल व शुभम कुमार निवासी बरईपार थाना बखिरा, हाल मुकाम बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
———————-
इन पर दस-दस हजार का घोषित हुआ इनाम :
थाना दुधारा पर पंजीकृत ईसी एक्ट में वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार जायसवाल निवासी दुधारा पर 10000 रुपए का इनाम घोषित हुआ है। वहीं हालमुकाम बढ़या थाना दुधारा, अभियुक्त कृष्णमोहन निवासी मथुरा नगर परती बाजार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, अभियुक्त अजीत वर्मा निवासी उसका राजा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, अभियुक्त मुन्ना चौहान निवासी बेलसड़ थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज और अभियुक्त विजय चौहान निवासी बेलसड़ थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है।
—————————–
ये हैं 20 हजार के इनामी :
अभियुक्त किशन राजभर निवासी महुआपार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित हुआ है। वहीं इसके अलावा कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रितेश कुमार उर्फ भोला निवासी बिन्दूवार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, अभियुक्त शशिकान्त सिंह निवासी निबी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर व अभियुक्त सतीश उर्फ घनश्याम निवासी नोनहर थाना सूर्यपूरा जनपद रोहतास राज्य बिहार पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है।
————————

इनाम घोषित इन आरोपियों के बारे में जो कोई व्यक्ति पुलिस को सूचना देगा या पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को पुरस्कार की धनराशि दी जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सत्यजीत गुप्ता
एसपी

Previous articleबाइक चोरी मामले में अज्ञात पर केस दर्ज.
Next articleप्रेमिका से झगड़ा हुआ तो प्रेमी किशोर ने आत्महत्या की डाल दी पोस्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here