•खुला स्कूल तो छात्रों ने सूर्या ग्रुप के एमडी और शिक्षकों के साथ मनाया नए साल का जश्न।
•सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के एमडी डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी की मौजूदगी में शिक्षकों और छात्रों ने काटा नए साल का केक,एक दूसरे को दी नववर्ष की शुभकामनाएं।
संतकबीरनगर
शीतकालीन अवकाश की लंबी छुट्टी के बाद शनिवार को सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शैक्षणिक गतिविधियॉ शुरू हो गई। नए साल के पहले दिन स्कूल पहुंचे सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ छात्रों ने केक काटकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शीत अवकाश के बाद शनिवार को स्कूल खुला तो परिसर गुलजार हो उठा। स्कूल में अवकाश के चलते छात्र एक दूसरे के साथ नए साल की खुशियॉ साझा नहीं कर सके थे। छात्रों की खुशियों को महसूस करते हुए प्रबंधतंत्र ने नववर्ष समारोह का आयोजन कर छात्रों को नए साल की खुशियॉ मनाने का मौका दिया।संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को केक खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। नववर्ष समारोह के आयोजन से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों को भी नववर्ष की बधाई दी। एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा की शीतकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद था जिससे छात्र-छात्राओं के साथ नए साल की खुशियॉ साझा करने का मौका नहीं मिला था। छात्रों की खुशियों का ध्यान रखते हुए नववर्ष समारोह आयोजित किया गया है।एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नए साल में नया कीर्तिमान स्थापित करने की सीख लेते हुए छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं जिससे हर साल की भॉति इस वर्ष भी बेहतर परिणाम आए। इस दौरान उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी,आरती चौधरी,बबिता त्रिपाठी ,आशुतोष पांडेय सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।















