गौ हत्या मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक, बोगदा, चाकू, लकड़ी का ठेहा बरामद.

गौ हत्या मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक, बोगदा, चाकू, लकड़ी का ठेहा बरामद.

——————–
– बाइक, बोगदा, चाकू, लकड़ी का ठेहा बरामद
– दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किए थे गोवध
– पकड़े गए तीनों आरोपी भेजे गए जेल
– फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस

संत कबीर नगर 
धर्मसिंहवा पुलिस ने गौ हत्या मामले के तीन आरोपियों को मंगलवार की रात में सोहसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, बोगदा, चाकू, लकड़ी का ठेहा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि परसा शुक्ल निवासी चौकीदार भूखल पुत्र सुखारी ने 10 जनवरी को तहरीर दिया कि गांव के पश्चिम -दक्षिण में भवानी शंकर शुक्ल के खेत में स्थित पीपल के पेड़ के पास स्थित कुंए में क्षत-विक्षत पशु का शव पड़ा है। जिसका सिर धड़ से अलग है और देखने में रंग काला या गाय की प्रजाति का शव प्रतीत हो रहा है। जिसका कुछ भाग गांव के दक्षिण व रसूलपुर नहर पुलिया के नीचे है। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गौ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले के आरोपियों को चिन्हित कर पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाया। मंगलवार की रात सूचना पर एसआई सुरेश यादव, एसआई परवेज अहमद, हेड कांस्टेबल धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर पासवान ने सोहसा नहर पुलिया से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बखिरा क्षेत्र के परसवनिया निवासी शहजाद, लेडुआ-महुआ निवासी मोहम्मद जमा, दुर्गजोत निवासी ग्याशुद्दीन बंजारा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बाइक, बोगदा, चाकू, लकड़ी का ठेहा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि 4, 5 जनवरी की रात लोग उक्त नहर पुलिया के पास इकट्ठा हुए। घुमंतू गोवंशीय पशु को पकड़कर वध कर दिए। गोवंशीय पशु के अवशेष को कुंए में डाल दिए और शेष का उपयोग किए। घटना में दो अन्य साथी भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Previous articleदादा-पोती को पीटने वाले चार लोगों पर केस दर्ज।
Next articleखुला स्कूल तो छात्रों ने सूर्या ग्रुप के एमडी और शिक्षकों के साथ मनाया नए साल का जश्न।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here