जिला बदर घोषित आरोपी गिरफ्तार।

जिला बदर घोषित आरोपी गिरफ्तार।

 

संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने शुक्रवार को एक जिला बदर घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ आर के सिंह ने बताया कि आरोपी रामउजागिर पुत्र सोमई निवासी सानी केवटहिया थाना मेंहदावल को जिला प्रशासन ने छह माह की अवधि के लिए जिला बदर घोषित किया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरांत करवा दिया गया था। बावजूद इसके अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ कर कोर्ट भेजा गया।

Previous articleमारपीट के मामले में पांच नामजद और 90 अज्ञात पर केस दर्ज।
Next articleसीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया दर्शन-पूजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here