जिला बदर घोषित आरोपी गिरफ्तार।
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने शुक्रवार को एक जिला बदर घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ आर के सिंह ने बताया कि आरोपी रामउजागिर पुत्र सोमई निवासी सानी केवटहिया थाना मेंहदावल को जिला प्रशासन ने छह माह की अवधि के लिए जिला बदर घोषित किया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरांत करवा दिया गया था। बावजूद इसके अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ कर कोर्ट भेजा गया।















