मारपीट के मामले में पांच नामजद और 90 अज्ञात पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर।
सात दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया में हुए विवाद मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से पांच नामजद और 90 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित कोनी निवासी अजय चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम सुरेश चौधरी का आरोप है कि वह तीन जनवरी को अपने मित्र गोपाल की जलपान की नौरंगिया में स्थित दुकान पर बैठे थे। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर दिवेश चौधरी निवासी गोरयाभार अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि दुकान में घुस कर उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिए। गुहार पर लोगों ने जान उसकी जान बचाई। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि गोरयाभार निवासी दिवेश चौधरी, गोविंद कुमार, नौहट निवासी हरेंद्र चौधरी, मेंहनिया निवासी आलोक चौधरी, मझगांवा निवासी महेश चौरसिया और 80-90 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।















