सदर विधायक के हाथों ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे…
करीब 80 दिव्यांगजनों में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण…
दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार है कटिबद्ध: अंकुर तिवारी…
संतकबीरनगर.
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से विकास भवन के डीपीआरसी हाल में मंगलवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने करीब 80 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण किया। वहीं,सदर विधायक और उपायुक्त मनरेगा प्रभात कुमार दुबे के हाथों ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें कटिबद्ध हैं। भाजपा सरकार दिव्यांगजनों व आम जनों के हित में कार्य कर रही है। जनता के हित के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर इसका लाभ पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। यह ट्राई साइकिल भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ही लोगों में वितरित की जा रही है। जिससे असहज, असमर्थ और असहाय लोग भी चलने-फिरने में सहज हो सकें। वहीं, डीसी मनरेगा प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि दिव्यांग जनों में ट्राई साइकिल केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जन्य उपयोगी योजना है। इसका लाभ दिव्यांगों और बुजुर्गों को भली भारत सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस योजना से संबंधित जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की भी बात कही। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में करीब 80 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया ट्राई साइकिल पाने के बाद दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सदर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल पाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, विधायक प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।















