सड़क दुर्घटना में ट्रेलर से व्यक्ति की मौत।
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा चौराहे पर रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बरियारपुर निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 55(वर्ष) निवासी ग्राम बरियारपुर डोहरिया बाजार जनपद गोरखपुर का रहने वाला था,जो किसी काम से जा रहा था बोक्टा चौराहे पर पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी संख्या-RJ14GP8367 की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधि कार्रवाई में जुटी हुई है।















