डीजे बजाने के विवाद में युवक को पीटा।

डीजे बजाने के विवाद में युवक को पीटा।

 

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर। 

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भाटपार में डीजे बजाने के विवाद को लेकर गुरुवार को कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। खुद घायल ने फोन करके डायल 112 नंबर पर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने घायल को एबुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद भेजावाया। 

      पीआरवी टीम के मुख्य आरक्षी असगर अली और आरक्षी सुधीर तिवारी ने बताया कि आजाद पुत्र प्रहलाद निवासी भाटपार कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने डीजे बजाने के विवाद में मारपीट होने से स्वयं के घायल होने के संबंध में सूचना दिया। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम घटनास्थल पर समय से पहुंच गई और घायल को 108 नंबर एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी खली‌लाबाद भेजवाया। इसके साथ ही घटना के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को सूचना दी। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता व सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गई।

Previous articleसाइट कंस्ट्रक्शन से चोरी का खुलासा, गार्ड गिरफ्तार।
Next articleदंपती समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here