देवरिया जाते समय वरिष्ठ सपा नेता केडी यादव की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत.
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह ‘साजन’ को अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
नेताद्वय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए संविधान विरोधी बताया
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह “साजन” का बुधवार को देवरिया जाते समय सहजनवां स्थित वरिष्ठ सपा नेता केडी यादव के हवेली होटल एवं रेस्टोरेंट पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता ने आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चाएं भी की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और प्रवक्ता सुनील सिंह साजन करीब 11:00 बजे सहजनवां स्थित सपा नेता केडी यादव के हवेली होटल एवं रेस्टोरेंट पर पहुंचे। जहां पर संतकबीरनगर के जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता केडी यादव, महिला महासभा की जिलाध्यक्ष प्रिया पाठक और जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अगुवाई में फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव को देखते हुए पर चर्चाएं भी किया। इस अवसर पर सपा नेता बबलू भंडारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, मनुरोजन यादव, रामनाथ यादव, संजय यादव, अरविंद वर्मा आदि मौजूद थे।















