जमीन संबंधी विवाद में मां-बेटे को पीटा।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सियरा सांथा में जमीन संबंधी विवाद में कुछ मनबढ़ों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। पीड़ित किसमती देवी पत्नी श्रीनेवास का आरोप है कि 29 दिसंबर को जमीन संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि लोगों ने उसे अपशब्द कहते हुए घसीट कर बाहर लाए और लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारा-पीटा। शोर सुनकर उसका बेटा विशाल पहुंचा तो उसे भी लोगों ने मारा-पीटा। पिटाई से मां-बेटे घायल हो गए। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।















