भाषा स्पीच प्रतियोगिता में सिदरा, रोहित व नौशाद रहे टापर – नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज बढ़यामाफी में दो दिवसीय हिंदी, इंग्लिश, उर्दू स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।

भाषा स्पीच प्रतियोगिता में
सिदरा, रोहित व नौशाद रहे टापर
– नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज बढ़यामाफी में दो दिवसीय हिंदी, इंग्लिश, उर्दू स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई

संत कबीर नगर 
सेमरियावां। नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज बढ़यामाफी में दो दिवसीय हिंदी, इंग्लिश, उर्दू स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीनों भाषा के दस- दस टापर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिंदी में सिदरा जलाल, इंग्लिश में रोहित कुमार और उर्दू में मो नौशाद टापर रहे।
बतौर मुख्य अतिथि नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। शिक्षकों को चाहिए बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करना चाहिए। स्पीच से अपने अंदर के ज्ञान को दूसरों को पहुंचाने में मदद मिलती है। स्पीच में मातृ भाषाओं व प्रचलित भाषाओं को चयन करना चाहिए। कहाकि मेहनत से सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत व लगन से जुट जाएं,कि सफलता कदम चूमेगी।सह प्रबंधक एजाज मुनीर ने कहा कि बच्चों के स्पीच प्रतियोगिता से बोलने की झिझक खत्म होती है। इससे बच्चे निडर बेबाक बनते है। अपनी बात तर्क सहित रख सकते हैं।
इस दौरान प्रधानाचार्य डी के श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाल, मुजीबुर्रहमान, जेबा हुसैन, अबूजर चौधरी, पूर्व प्रधान अब्दुल हक, असदुल्लाह, आदित्य कुमार, अनुज सोनी, महेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, लालू राम ,कलीमुल्लाह, सबा परवीन, हलीमुन्निशा, राज कुमार यादव , सोनू आदि मौजूद रहे।

Previous articleपुराने आलू को केमिकल के जरिए बनाया जा रहा है नया आलू।
Next articleस्काउट गाइड सेविषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीख मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here