शैक्षणिक भ्रमण के दौरान गोरखपुर के चिड़ियाघर अंबेडकर पार्क और रामगढ़ ताल का दीदार करेंगे सूर्या एकेडमी के बच्चे।
– शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण की गाड़ी गोरखपुर हुई रवाना
– विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शैक्षिक भ्रमण गाड़ी को दिखाई हरी झंडी
संतकबीरनगर:- जिले के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद का आज तीसरे चरण का शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण गाड़ी गोरखपुर के लिए रवाना हुई विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शैक्षिक भ्रमण गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गोरखपुर भ्रमण के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गोरखपुर के चिड़ियाघर अंबेडकर पार्क और रामगढ़ ताल का दीदार करेंगे। चारो जगह पर पहुंचकर वहां के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी भी हासिल करेंगे। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। आपको बता दें कि शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण को लेकर जहां पहले चरण में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्लेवे से लेकर यूकेजी तक के छात्र-छात्राएं जिले के ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली वहीं दूसरे चरण में एक और दो और आज तीसरे चरण और आज चौथे चरण में शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राएं गोरखपुर के लिए रवाना किए गए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को गोरखपुर के लिए रवाना किया शीतकालीन शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राओं को गोरखपुर में जहां चिड़ियाघर का भ्रमण करेंगे वही अंबेडकर पार्क पहुंचकर बच्चे वहां के ऐतिहासिक मान्यता को समझेंगे और ज्ञान हासिल करेंगे उसके बाद विद्यालय के बच्चे गोरखपुर के रामगढ़ ताल पहुंचकर टूर का मजा उठाएंगे। शैक्षिक भ्रमण गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों पर भेजने का एक ही मकसद है कि ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र-छात्राएं इतिहास के बारे में समझें जिससे छात्र छात्राओं का बौद्धिक विकास हो। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,नितेश द्विवेदी , शरद त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, तपस्या रानी, आशुतोष पांडे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।















