पुलिस पूरी तरह निष्पक्षता से कार्रवाई करती है डीजीपी…
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 1.5 करोड़ रुपये की लूट मामले में मंगेश यादव के एनकाउंटर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार पर सवाल उठाया है. वहीं अब उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने सोमवार को पुलिस पर आरोपियों की जाति के आधार पर मुठभेड़ करने के विपक्षी दलों के आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा कोई पक्षपात नहीं किया जाता है. पुलिस पूरी तरह निष्पक्षता से कार्रवाई करती है.















