कूड़े व गंदगी का लग रहा अम्बार सफाइकर्मी हुए नदारत।

कूड़े व गंदगी का लग रहा अम्बार सफाइकर्मी हुए नदारत।

 पिपरौली । पिपरौली क्षेत्र के विकास खंड के ग्राम सभा नेवास व बरवार मे इस समय जगह जगह कूड़े व गंदगी का अंबार नजर आ रहा है जिससे गांव के लोग को परेशान का सामना करना पड़ रहा है इस बीच सफाई कर्मिय न होने से यह फैलता रहा है ग्राम सभा नेवास के सूरज सेंगर ने बताया की आए दिन हमारे घरो से कूड़ा निकलता है यही आलम हर घर का है सभी लोग डस्टबिन मे डाल देते है पर इधर कुछ महीनो से सफाई कर्मचारी के न आने पर डस्टबिन भरकर उतरा रहा है। तो कूड़ा इधर उधर हवा से फ़ैलकर घरो तक आ जा रहा है इस मामले को लेकर ग्रामवासी बहुत ही परेशान है। ग्राम सभा के समाजसेवक मानवेन्द्र शाही ( बंटू ) ने बताया की कूड़े की समस्या गांव के लगभग हर जगह है सफाइकर्मीयों की ड्यूटी होने के बावजूद वों गांव मे नहीं दिखते जिस वजह से सफाई व्यवस्था चर्मराई है अगर जल्द सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से चालू नहीं की गई तो मामले को लेकर जिले के मुख्य विकाश अधिकारी को लिखित मे अवगत कराऊंगा। यह समस्या गांव के नेवास, बरवर मे हरि हरिजन बस्ती के कुसमी ग्राम सभा में देखने को बड़े पैमाने पर मिल जाएगी। लोगों ने इस समस्या से निजात पाने की मांग की है इस दौरान दौरान उदय सिंह, गुड्डू शाही, शनि सिंह, उदयराज, मनोरमा देवी, कमालूद्दीन खान, गुड्डू मिश्रा, हरिनाथ, दुर्गेश कन्नौजिया, पन्नेलाल, संतोष कुमार भारती, विजय शंकर बलूहत, उस्मान अली, सोनू आदी उपस्थित रहे।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है डस्टबिन की सुविधा पूरे जिले में उपलब्ध कराई गई है। कूड़े का निस्तारण करना सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी है। यदि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर जांचों उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Previous articleट्रेड यूनियन का हिस्सा न बनें शिक्षक : सीएम योगी शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next articleउपराष्ट्रपति के जनपद में आगमन को लेकर एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने रूट किया डायवर्सन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here