पद्म पुरस्कारों के लिए करें आवेदन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हेतु योग्य व्यक्तियों का नामाकंन पोर्टल पर किया जाना है।
यह पुरस्कार बिना जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के विशिष्ट कार्यों, कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक निर्धारित है। आवेदन के जरिए अधिकतमा ■800 शब्दों में विवरण स्वयं पोर्टल पर भरा जाना है।















